जीवित बंदर को निगल गया अजगर, हजम नहीं होने पर उगल दिया

वडोदरा में एक अजगर ने जीवित बंदर को शिकार बनाया और पूरा का पूरा निगल गया| हांलाकि बंदर को अजगर हजम नहीं कर पाया और उल्टी कर बंदर को बाहर निकाल दिया|

0 35

- Advertisement -

वडोदरा | वडोदरा में एक अजगर ने जीवित बंदर को शिकार बनाया और पूरा का पूरा निगल गया| हांलाकि बंदर को अजगर हजम नहीं कर पाया और उल्टी कर बंदर को बाहर निकाल दिया|

घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बंदर और अजगर का उपचार कर दोनों को बचा लिया है| आमतौर पर अजगर पेड की डालियों से लिपटकर लंबे समय तक अपने शिकार की प्रतीक्षा करता है और शिकार मिलने पर जीवित प्राणी को पूरा का पूरा निगल जाता है|

- Advertisement -

वडोदरा में एक विचलित करने वाली घटना सामने आई है| जहां एक अजगर जीवित बंदर को निगल गया| हांलाकि बंदर को निगलने के बाद अजगर की हालत बिगड़ गई|

खबर लगते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई| जहां अजगर के पेट से बंदर को निकालने का प्रयास करने लगी| दूसरी ओर बंदर को अजगर हजम नहीं कर पाया और उसने उल्टी कर दी, जिसमें बंदर बाहर आ गया|

वन विभाग ने तुरंत उपचार कर बंदर और अजगर दोनों की जान बचा ली| वन विभाग की टीम ने बताया कि स्वस्थ होने के बाद बंदर और अजगर दोनों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा|

Leave A Reply

Your email address will not be published.