कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन नये रिकार्ड

24 घंटे में 1 लाख 85 हजार 104 कोरोना संक्रमित , 1026 लोगों ने दम तोड़ा

0 29

- Advertisement -

नई दिल्ली| भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में मरीजों का आंकड़ा हर दिन नये रिकार्ड बना रहा है| पहली बार बीते 24 घंटे में 1 लाख 85 हजार 104 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए| इस दौरान 1026 लोगों ने दम तोड़ दिया|

इससे पहले 11 अप्रैल को सबसे ज्यादा 1.69 लाख नए मरीज मिले थे| पिछले तीन दिनों में ही देश में नए मरीजों का आंकड़ा  करीब 5 लाख पार कर गया|  देश में 24 घंटों के दौरान जिन 1026 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है उनमें से 281 महाराष्ट्र , 156 छत्तीसगढ़ , 61 कर्नाटक , 85 उत्तर प्रदेश  और 81 दिल्ली के हैं|

इधर स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 1 करोड़ 38 लाख 70 हजार 731 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं| महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1 लाख 72 हजार 114 हो गई है| अब तक 1 करोड़ 23 लाख 32 हजार 636 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं| एक्टिव मामलों  की संख्या बढ़कर 13 लाख 60 हजार 330 हो गई है|

आंकड़ों के मुताबिक, कोरोना से पीड़ित लोगों के ठीक होने की दर और गिरकर 89.51 प्रतिशत रह गई है| कोरोना मृत्यु दर 1.25 प्रतिशत है|

छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात 15 हजार 121 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस वजह से अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 9 हजार 139 हो चुकी है। राज्य में 53 हजार 793 सैंपल जांचे गए।

पिछले 24 घंटे में 109 लोगों की मौत हुई। बीते सप्ताह हुई 47 लोगों की मौत की जानकारी मंगलवार को सरकार को मिली। इस तरह देखा जाए तो मंगलवार को जारी आंकड़ों में कुल 156 लोगों की मौत हुई। पूरे प्रदेश में अब तक 5187 लोगों की मौत हो चुकी है।

रायपुर शहर में पिछले 24 घंटे में 4168 नए मरीज मिले हैं। 53 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 26 हजार 270 हैं। दुर्ग में 1755 नए मरीज, 12 लोगों की जान गई अब यहां एक्टिव मरीज 19272 हैं।

- Advertisement -

बिलासपुर में 1024 नए मरीज मिले, 3 व्यक्तियों की मौत हुइ अब यहां एक्टिव मरीज 6347 हैं।

राजनांदगांव में 1291 नए मरीज मिले, 11 लोगों की जान गई और यहां एक्टिव केस 10639 हैं।

रायगढ़ में 388 नए मरीज,9 व्यक्ति की मौत हुई और अब एक्टिव केस 2664 हैं। कोरबा में 724 लोग संक्रमित हुए, अब यहां 3837 एक्टिव मरीज हैं।

बलौदाबाजार में 875 नए संक्रमित मिले, यहां 2 लोगों की मौत हुई, यहां 4 हजार 758 एक्टिव मरीज हैं

इधर दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13.72 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 29.5 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बुधवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 137,226,735 और 2,956,845 है।

सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 31,345,312 मामलों और 563,440 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 13,689,453 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.