देश में 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा 3786  मौतें

देश में कोरोना से पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा 3786  मौतें दर्ज

0 37

- Advertisement -

नई दिल्ली| देश में कोरोना से पिछले 24 घंटों में अब तक के सबसे ज्यादा 3,786  मौतें दर्ज की गई हैं।  इससे पहले सोमवार (3 मई) को एक दिन में 355,828 नए केस सामने आए थे और इसी दौरान 3,438 लोगों की मौत हुई थी। रविवार को भी मौतों का आंकड़ा 3400 के करीब ही थी। हालांकि, कोरोना के केस 3 लाख 70 हजार के आसपास थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार (4 मई) को एक दिन में कोरोना वायरस के 382,691 नए केस सामने आए, वहीं इस दौरान अबतक सबसे अधिक 3,786 लोगों की जानें गईं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस के एक दिन में 382,691 नए मामले आने से संक्रमण के मामले बढ़कर 20665524 पर पहुंच गए जबकि 3786 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 226194 पर पहुंच गई है।

देश में कोविड-19 के मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे जिसके 107 दिन बाद पांच अप्रैल को संक्रमण के मामले 1.25 करोड़ पर पहुंच गए। हालांकि महामारी के मामलों को 1.50 करोड़ का आंकड़ा पार करने में महज 15 दिन लगे।

देश के महाराष्ट्र में कोविड-19 की मौतों और नए मामलों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि मुंबई की स्थिति में सुधार हुआ है। मंगलवार को राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 71,000 तक जा पहुंचा। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। सोमवार को राज्य में 567 मौतें हुई थीं, जबकि मंगलवार को 891 मौतें हुईं। इसके साथ मौतों का कुल आंकड़ा 71,742 तक जा पहुंचा।

- Advertisement -

नए संक्रमणों की संख्या फिर से 50,000 के स्तर को पार करते हुए 51,880 हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 48,22,902 हो गई है।

मुंबई में 2,554 नए मामले आए। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 661,175 तक जा पहुंची। मौतों की संख्या सोमवार को 78 थी जो मंगलवार को घटकर 62 हो गई। देश की वाणिज्यिक राजधानी में अब तक 13,434 लोग कोरोना से मर चुके हैं।

तीसरे दिन, राज्य में मृत्युदर 1.49 प्रतिशत पर स्थिर रही, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 641,910 रह गई।

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में 210 संक्रमितों की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 9 हजार 485 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है। वहीँ प्रदेश में 15 हजार 785 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1 लाख 24 हजार 459 हो चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.