कोरोना मरीज ने अस्पताल की इमारत से कूदकर ख़ुदकुशी

0 102
Wp Channel Join Now

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना मरीज के अवसाद में आकर ख़ुदकुशी की घटना सामने आई है| यह मरीज अस्पताल में भर्ती था जहाँ इमारत से कूदकर जान दे दी|  पुलिस fir दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक कोरोना संक्रमित धमधा के ग्राम पंडरी निवासी ईश्वर विश्वकर्मा नामक ग्रामीण को  11 अप्रैल को  जामुल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना मरीज ईश्वर को अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित निजी रूम में रखा गया था।

बताया गया कि स्वास्थ्य में लगातार सुधार के बाद भी वो मानसिक रूप से कमजोर होने लगा और  अवसाद का शिकार हो गया|

कोरोना मरीज ईश्वर ने बुधवार आधी रात  इमारत से छलांग लगा दी। सिर पर गहरी चोट  के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक अस्पताल के चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि मृतक की स्थिति स्थिर थी। उसे बहुत ज्यादा तकलीफ भी नहीं थी।

बता दें कोरोना संक्रमण के पहले दौर में भी इस तरह की कई घटनाएँ सामने आ चुकी हैं| कोरोना संक्रमण के इस दौर में हताशा और अवसाद के मामले भी बढ़े हैं|

Leave A Reply

Your email address will not be published.