भारत में गुरुवार को कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 लाख पार

 भारत में गुरुवार को  कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 लाख पार कर गया | 8 महीने पहले 15 मई को 3 लाख से अधिक 3,11,077 मामले सामने आये थे| वहीँ अब तक 9,287 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए जो कल के मुकाबले 3.63 प्रतिशत की वृद्धि है|

0 54

- Advertisement -

नई दिल्ली। भारत में गुरुवार को  कोरोना का दैनिक आंकड़ा 3 लाख पार कर गया | 8 महीने पहले 15 मई को 3 लाख से अधिक 3,11,077 मामले सामने आये थे| वहीँ अब तक 9,287 ओमिक्रॉन( omicron) के मामले सामने आए जो कल के मुकाबले 3.63 प्रतिशत की वृद्धि है|

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते चौबीस घंटों में 19,35,180 जांच की गई जिसमें 3,17,532 मामले सामने आए । पिछले 24 घंटों में 491 और मरीजों की मौत होने के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 4,87,693 हो गयी है।

बीते चौबीस घंटों में 2,23,990 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 3,58,07,029 है| स्वस्थ होने की वर्तमान दर 93.69 प्रतिशत है |

देश में भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 19,24,051 है| दैनिक सक्रिय मामलों की दर 16.41 प्रतिशत और  साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 16.06 प्रतिशत है|

- Advertisement -

बीते चौबीस घंटों में 19,35,180 जांच की गई, अब तक 70.93 करोड़ जांच की जा चुकी हैं|

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 159.67  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं इनमें बीते चौबीस घंटों में 73 लाख से अधिक टीके लगाए गए|

दूनियाभर में  कोरोना मामलों की कुल संख्या बढ़कर 33.71 करोड़ हो गई  हैं। कुल 55.6 लाख लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  के मुताबिक कोरोना मामलों में अमेरिका के बाद भारत दूसरे स्थान पर है | वहीं  भारत में दैनिक मृत्यु दर अमेरिका, रूस, कनाडा, मेक्सिको और पोलैंड जैसे देशों की तुलना में कम है।

दुनिया  में  महामारी से बचाव के लिए टीके की कुल 9.71 अरब खुराकें दी गई हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.