फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक, 25 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

ओडिशा के बालेश्वर में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हुआ है। गैस लीक होने से 25 से ज्यादा महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गयी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी महिला कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0 71

- Advertisement -

भुवनेश्वरः ओडिशा के बालेश्वर में एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक हुआ है। गैस लीक होने से 25 से ज्यादा महिला कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गयी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी महिला कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह फैक्ट्री बीजू जनता दल के पूर्व सांसद रबिंद्र कुमार जेना के बेटे प्रतीक जेना की बतायी जा रही है। यह घटना हाईलैंड एग्रोफूड प्राइवेट लिमिटेड के फिश प्रोसेसिंग प्लांट में बुधवार देर शाम को हुई है।

गैस लीक होने से 9 कर्मचारियों की हालत गंभीरः घटना के संबंध में बताया जाता है कि फैक्ट्री में जैसी ही अमोनिया गैस लीक हुई, एक-एक करके कर्मचारी बीमार पड़ गयी। वहीं कुछ तो बेहोश भी हो गयीं। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 9 कर्मचारियों की हालात गंभीर बतायी जा रही है।

- Advertisement -

यूपी से गैस लीक होने की खबर आयी थी सामनेः बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों से आये दिन अमोनिया गैस के लीक होने की खबरें आती रहती हैं। इसी महीने यूपी के संभल में एक दूध चिलिंग प्लांट में अमोनिया गैस के पाइप में लीकेज आ गयी थी। इसके बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गयी थी। प्लांट के बाहर जैसे ही अमोनिया गैस पहुंची, लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में काफी दिकक्त होने लगी थी। इसके बाद किसी तरह लीकेज को सही किया गया। इसके बाद यहां स्थिति संभाली। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की कोई घटना सामने नहीं आयी थी।

अमोनिया गैस से आंखों में होती है जलनः बताते चले कि अमोनिया, नाइट्रोजन और हाइड्रोजन से मिलकर बनता है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा उत्पादित किये जाने वाले केमिकलों में से एक है। अमोनिया गैस की गंध ही बहुत तेज के साथ-साथ खराब भी होती है। इस गैस के आखों में जाने जलन महसूस होने लगती है। लोगों को सांस लेने में दिक्कतें होती है। अमोनिया गैस जहां लीक होती है, वहां और आसपास के इलाकों के लोग बीमार पड़ने लगते हैं। आंख, नाक और गले में जलन महसूस होने लगती है। छींकने या खांसने, सीने में दर्द जैसी समस्या होने लगती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.