भारत में कोरोना: सोमवार को मरीज एक लाख के नीचे, मौतें हजार के करीब

भारत में सोमवार को कोरोना मरीजों का दैनिक आंकड़ा एक लाख के नीचे आ गया है| हालाकि मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है | केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना  के 83,876 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 895 लोगों की मौत भी हुई है।

0 49

- Advertisement -

नई  दिल्ली | भारत में सोमवार को कोरोना मरीजों का दैनिक आंकड़ा एक लाख के नीचे आ गया है| हालाकि मौतों की संख्या में कमी नहीं आ रही है |

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  द्वारा सोमवार को जारी   आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना  के 83,876 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 895 लोगों की मौत भी हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई है।

बीते चौबीस घंटों में 1,99,054 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,06,60,202 है| स्वस्थ होने की वर्तमान दर 96.19 प्रतिशत है | भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 11,08,938 है| सक्रिय मामलों की दर 2.62 प्रतिशत है|

- Advertisement -

दैनिक सक्रिय मामलों की दर 7.25 प्रतिशत है साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 9.18 प्रतिशत है

अब तक 74.15 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 11,56,363 जांच की गई | राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 169.63  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं|

वहीँ दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 39.47 करोड़ हो गए है। इस महामारी से अब तक कुल 57.3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 10.05 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.