प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित JNU की कुलपति नियुक्त, पहली महिला VC

प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को JNU का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह JNU  की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। प्रोफेसर  पंडित वर्तमान में  सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं।

0 100

- Advertisement -

नई दिल्ली । प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को JNU का कुलपति नियुक्त किया गया है। वह JNU  की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। प्रोफेसर  पंडित वर्तमान में  सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय में राजनीति और लोक प्रशासन विभाग की प्रोफेसर हैं।
JNU के निवर्तमान वाइस चांसलर और यूजीसी के चेयरमैन बन चुके प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित जो कि राजनीति और लोक प्रशासन विभाग, सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय से हैं उन्हें जेएनयू के अगले कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है।

JNU के निवर्तमान कुलपति प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को प्रभार दिया और उनकी नई भूमिका में उनकी सफलता की कामना की।

बता दें  प्रोफेसर एम जगदीश कुमार UGC विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नये अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं |

- Advertisement -

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक  प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित का जन्म सेंट पीटर्सबर्ग, रूस में हुआ। वह तेलुगु, तमिल, मराठी, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, कन्नड़, मलयालम और कोंकणी भाषा की ज्ञाता हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा चैन्नई से ली जिसमें उन्होंने राज्य में प्रथम रैंक हासिल की थी। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से सामाजिक कार्य में डिप्लोमा, बी.ए. इतिहास और सामाजिक मनोविज्ञान में 1983 प्रेसीडेंसी कॉलेज, मद्रास से किया। वह यूनिवर्सिटी फस्र्ट रैंक और स्वर्ण पदक विजेता थी।

प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने 1985 में पोस्ट ग्रेजुएशन एम.ए. राजनीति विज्ञान प्रेसीडेंसी कॉलेज से किया। प्री डॉक्टरल डिग्री- एम.फिल इन इंटरनेशनल रिलेशंस पेपर्स एंड रिसर्टेशन 1986 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से किया। डॉक्टरेट पीएच.डी. अंतरराष्ट्रीय संबंधों में संसद और विदेश नीति में पर थीसिस भारत नेहरू वर्ष जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ अंतर्राष्ट्रीय संबंध से किया है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत अब दिल्ली के दो बड़े केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपति का पद महिलाओं द्वारा सुशोभित किया जा रहा है। इससे पहले जामिया मिलिया इस्लामिया में प्रोफेसर नजमा अख्तर को कुलपति बनाया गया था। वहीं अब प्रोफेसर शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित को JNU  का कुलपति बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.