india में corona की रफ़्तार तेज, रोजाना सवा लाख से ज्यादा मामले

india में corona  की तेज रफ़्तार जारी है | अब कोरोना मामलों का रोजाना आंकड़ा सवा लाख से ज्यादा पार होने लगा है | रविवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। ओमिक्रॉन संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है| देश में इस वेरिएंट के  3623 मामले सामने आये हैं |

0 69

- Advertisement -

नई दिल्ली | india में corona  की तेज रफ़्तार जारी है | अब कोरोना मामलों का रोजाना आंकड़ा सवा लाख से ज्यादा पार होने लगा है | रविवार को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। ओमिक्रॉन संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है| देश में इस वेरिएंट के  3623 मामले सामने आये हैं |
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, india में corona के बीते 24 घंटे में  1,59,632 नए मामले दर्ज किए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा एक दिन में 40,863 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है।
india में corona एक्टिव मामलों की संख्या भी तेजी से बढ़ने लगी है।  सक्रिय  मरीजों की संख्या बढ़कर 5,90,611 हो गई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर 10.21 प्रतिशत है साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 6.77 प्रतिशत है|
देश में कोरोना वायरस को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,44,53,603 हो गई है।
वहीं बीते 24 घंटे में 327 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 4,83,790 हो गई है।

- Advertisement -

विभिन्न राज्यों में omicron वेरिएंट के मामले 3,623 दर्ज किये गए हैं | इनमें महाराष्ट्र 1009 मामलों के साथ अव्वल है | इसके बाद  दिल्ली 513, कर्नाटक 441, राजस्थान 373, केरल 333, गुजरात 204, तमिलनाडु 185 पर है |

पढ़ें : Omicron से आप इस तरह बच सकते हैं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 151.58 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं| पिछले 24 घंटों में 89 लाख से अधिक (89,28,316) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 151.57 करोड़ (1,51,57,60,645) से अधिक हो गया।
इधर दुनिया भर में  कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 30.48 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 54.8 करोड़ से ज्यादा की मौत हुई है जबकि 9.39 अरब से ज्यादा का टीकाकरण हुआ है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने  रविवार की सुबह अपने नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी  बताया है  कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 304,857,979, 5,484,079 और 9,397,334,435 हो गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.