भारत में एक दिन में 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए

भारत में कल एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। यह उपलब्धि बीते पांच दिनों में 2 बार प्राप्त की गई।

0 27

- Advertisement -

नई दिल्ली | भारत में कल एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 1 करोड़ से अधिक टीके लगाए गए। यह उपलब्धि बीते पांच दिनों में 2 बार प्राप्त की गई। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,33,18,718 टीके लगाने के साथ कुल टीकाकरण 65.41 करोड़ (64,41,13,508) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 69,06,357 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।

वहीँ भारत में पिछले 24 घंटों में 41,965 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। 24 घंटों में 33,964 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,19,93,644 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत पर पहुंची गई है।

- Advertisement -

पिछले 65 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 16,06,785 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 52.31 करोड़ से अधिक (52,31,84,293) जांच की जा चुकी हैं।

एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.58 प्रतिशत है और यह पिछले 68 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.61 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 86 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.