कोरोना संक्रमण का रोजाना आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा

देश में  कोरोना संक्रमण का रोजाना आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा बना हुआ है |  बीते 24 घंटों में 2,68,833 नये मामले सामने आये | वहीं 1,22,684 मरीज स्वस्थ हुए| अब तक 6,041 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए, जो कल के मुकाबले 5.01 फीसदी ज्यादा है|

0 79

- Advertisement -

नई दिल्ली | देश में  कोरोना संक्रमण का रोजाना आंकड़ा ढाई लाख से ज्यादा बना हुआ है |  बीते 24 घंटों में 2,68,833 नये मामले सामने आये | वहीं 1,22,684 मरीज स्वस्थ हुए| अब तक 6,041 ओमिक्रॉन के मामले सामने आए, जो कल के मुकाबले 5.01 फीसदी ज्यादा है|

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों   के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में  कोरोना  के 2,68,833 नए केस सामने आए हैं। और 1,22,684 मरीज स्वस्थ हुए हैं। देश में एब तक कुल 3,49,47,390 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही भारत में सक्रिय  मामलों  का प्रतिशत 3.85 हो गया है। वहीं रिकवरी रेट 94.83 के करीब है।

आपको यह भी बता दें कि भारत में 14,17,820 एक्टिव केस हैं। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.66 और साप्ताहिक  पॉजिटिविटी रेट 12.84 प्रतिशत है।

- Advertisement -

कोरोना के नए वैरिएंट omicron  के कुल 6,041 मामले हो चुके हैं। नए वैरिएंट के बढ़ने की रफ्तार करीब पांच प्रतिशत है।

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 156.02 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं| अब तक 70.07 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 16,13,740 जांच की गई|

केंद्र सरकार देशभर में कोरोना टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था।

केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की  157.87 करोड़ से अधिक (1,57,87,10,595) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की  14.84 करोड़ से अधिक (14,84,52,821) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध है, जिन्हें लगाया जाना है।

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.