महिला की नग्न लाश के पास ओडिशा की ट्रेन टिकिट

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना इलाके में एक महिला की नग्न लाश मिली है | उसके कपड़े जला दिए गये हैं | लाश के पास ओडिशा की ट्रेन टिकिट की टिकिट मिली है | महिला की पहचान नहीं की जा सकी है |

0 135

- Advertisement -

रायगढ़ । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना इलाके में एक महिला की नग्न लाश मिली है | उसके कपड़े जला दिए गये हैं | लाश के पास ओडिशा की ट्रेन टिकिट की टिकिट मिली है | महिला की पहचान नहीं की जा सकी है |

मिली जानकरी के मुताबिक रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना इलाके के चारभाटा गाँव के पास  शुक्रवार शाम एक महिला की नग्न लाश मिलने की सुचना पुलिस को मिली|

सुचना पर पहुंची पुलिस के मुताबिक पहली नजर में हत्या का मामला लगा रहा है | लाश के करीब ही उसके कपड़े जला दिए गए हैं | अपराधी ने सबूत मिटाने की कोशिश की है |

लाश के पास ट्रेन की एक टिकट मिली है,जिसमें ओडिशा के बेलपहाड़ से रायगढ़ तक होना पाया गया है |

- Advertisement -

पुलिस के मुताबिक महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है , पतासाजी जारी है। महिला के स्थानीय नहीं होने से शक है कि वे बाहर के हैं | दूसरी जगह से महिला  को साथ लाकर हत्या की गई है |

ओडिशा : माँ की लाश के साथ 2 दिनों सो रही थी 3 बरस की बच्ची

हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किये जाने की भी आशंका है |  हत्यारों ने महिला के गले पर वार कर उसकी जान ली है| महिला की पहचान मिटाने उसके कपडे जला दिए |

पीएम रिपोर्ट से मामले का और खुलासा संभव है | महिला को बाहरी मानकर जाँच पड़ताल की जा रही है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.