केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एक अप्रैल से

ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 19 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे बंद कर दी जाएगी

0 30

- Advertisement -

नई दिल्ली | नये शिक्षा सत्र 2021-2022  के लिए केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 से शुरू होगा, जबकि कक्षा 2 और इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए पंजीकरण ऑफलाइन मोड में 8 अप्रैल 2021 से किए जाएंगे।

नये शिक्षा सत्र 2021-2022  के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इस विषय में शनिवार को आधिकारिक जानकारी देते हुए कहा कि कक्षा एक के लिए, ऑनलाइन पंजीकरण 1 अप्रैल 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

यह ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 19 अप्रैल 2021 को शाम 7 बजे बंद कर दी जाएगी। प्रवेश विवरण केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर भी प्राप्त किया जा सकता है। मोबाइल ऐप के माध्यम से भी इस विषय में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

- Advertisement -

केंद्रीय विद्यालय के मुताबिक  कक्षा 1 के लिए ऑनलाइन प्रवेश का ऐप गूगल प्ले स्टोर और केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

बताया गया की कक्षा एक और उससे ऊपर की कक्षाओं का पंजीकरण के लिए सीटों की उपलब्धता के आधार होगा। इसके लिए 8 अप्रैल सुबह 8 बजे से 15 अप्रैल तक ऑफलाइन मोड में 4 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

कक्षा 11 के लिए, पंजीकरण फॉर्म विद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। तय की गई तारीख व नियम अनुसार यह प्रवेश फॉर्म डाउनलोड किए जा सकते हैं। सभी वर्गों के लिए आयु की गणना 31.03.2021 तक होगी। सीटों का आरक्षण वेबसाइट पर उपलब्ध केंद्रीय विद्यालय प्रवेश दिशानिर्देश के अनुसार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.