डा.आलोक चक्रवाल  GGU BILASPUR के नए कुलपति 

बिलासपुर | गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर GGU BILASPUR के नए कुलपति  डा.आलोक कुमार चक्रवाल नियुक्त किए गए हैं। वे कार्यकारी कुलपति प्रो.अंजिला गुप्ता का स्थान  लेंगे | प्रो.अंजिला गुप्ता का कार्यकाल अगस्त 2020 में समाप्त हो चुका था।

0 255
Wp Channel Join Now

बिलासपुर | राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने 12 केन्द्रीय विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को मंजूरी दी  ।इनमें  गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर GGU BILASPUR के नए कुलपति  डा.आलोक कुमार चक्रवाल नियुक्त किए गए हैं। वे कार्यकारी कुलपति प्रो.अंजिला गुप्ता का स्थान  लेंगे | प्रो.अंजिला गुप्ता का कार्यकाल अगस्त 2020 में समाप्त हो चुका था।  डा.चक्रवाल सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कामर्स एंड एडमिस्ट्रेशन विभाग में प्रोफेसर हैं |

शिक्षा मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी आदेश आज शुक्रवार की सुबह विश्वविद्यालय पहुंचा।

प्रोफेसर डा.अलोक कुमार चक्रवाल  के पास 25 वर्षों से अधिक का अकादमिक-प्रशासनिक कार्य समेत शैक्षणिक अनुभव है।  उन्हें  प्रबंधन, वाणिज्य, वित्त, विपणन, अनुसंधान में विशेष योग्यता हासिल है।  डा.चक्रवाल  तीन गोल्ड व चार बेस्ट रिसर्च पेपर के साथ 100 से अधिक शोधार्थियों को आगे बढ़ा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.