माता-पिता ने मोबाईल छीना, तो छात्रा ने रचा यह नाटक

0 49

- Advertisement -

दुबई| एक छात्रा को अपने माता-पिता द्वारा मोबाईल वापिस ले लेना इतना नागवार गुजरा की उसने खुद को लापता होने का नाटक रच डाला| आख़िरकार पुलिस को वह अपने घर की छत पर छिपी मिली|

दरअसल छात्रा के माता-पिता ने परीक्षा में उसके कम मार्क्स लेन पर उससे मोबाईल छीन लिया था| घटना दुबई की है|

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार सुबह अपने मॉनिर्ंग वॉक के दौरान 15-वर्षीय भारतीय लड़की हरिनी करणी ‘गायब’ हो गई। परीक्षा में कम अंक आने पर माता-पिता द्वारा सजा दिए जाने के बाद गुरुवार सुबह से वह लापता थी।

- Advertisement -

दुबई पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, लड़की उम्म सुकइम (दुबई) स्थित अपने माता-पिता के घर की छत पर छिपी हुई थी, क्योंकि स्कूल में कम अंक आने के बाद माता-पिता द्वारा “सजा के रूप में उसका फोन छीन लेने के बाद” वह दुखी थी।

अधिकारी ने कहा कि परिवार ने अपनी लापता बेटी के बारे में पुलिस को सूचित किया। यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घटना को साझा करके लोगों की मदद मांगी। माता-पिता को डर था कि उनकी बेटी खुद को नुकसान पहुंचा सकती है।

दुबई पुलिस कुछ घंटों के भीतर रहस्य को सुलझाने में कामयाब रही और गुरुवार रात लड़की छत पर छिपी मिली। हरिनी अल बरशा में एक ब्रिटिश पाठ्यक्रम स्कूल की छात्रा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.