कांकेर मेडिकल कालेज में MBBS के रिक्त सीटों के लिए काउंसलिंग 28 अप्रैल को

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में रिक्त MBBS की 3 सीटों के लिए काउंसलिंग 28 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांकेर मेडिकल कालेज में की जाएगी।

0 122
Wp Channel Join Now

रायपुर| शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में रिक्त MBBS की 3 सीटों के लिए काउंसलिंग 28 अप्रैल को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक कांकेर मेडिकल कालेज में की जाएगी।

शासकीय कांकेर मेडिकल कालेज कांकेर के अधिष्ठाता से मिली जानकारी के अनुसार ऑल इंडिया कोटे की रिक्त 3 सीटों को छत्तीसगढ़ राज्य के कोटे में रिवर्ट किया गया है। जिसके तहत रिक्त सीट पर अनारक्षित वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जनजाति वर्ग के पात्र एक-एक अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाना है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य कोटे से प्रावीण्यता के आधार पर पूर्व में पंजीकृत अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में आयोजित काउंसलिंग में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने कहा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.