प्रोमिस डे: सिरफिरे ने युवती को सरेराह गोली मार दी

0 66

- Advertisement -

महासमुंद | देश और दुनिया में वेलेंटाइन सप्ताह मनाया जा रहा है और प्रेम में एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई जा रही हैं| वहीं गुरुवार को जिस दिन दुनिया ‘प्रोमिस डे’ मना रही थी, उसी दिन एक सिरफिरे युवक ने  सरेराह युवती को गोली मार दी|  घटना रायपुर संभाग के महासमुंद जिले के बेलसोंडा की है|

घटना के बाद सिरफिरे ने खुद थाने पहुंचकर कर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया गया है|

पुलिस के मुताबिक घटना की प्रत्यक्षदर्शी मृतिका की बहन है जो उसके साथ दवाई खरीदने मेडिकल स्टोर्स गई थी। घटना दोपहर करीब साढ़े 12 से 1 बजे के बीच की बताई जा रही है।

मृतका की बहन हेमलता के मुताबिक वे और रुपा दवाई खरीदने के लिए मेडिकल स्टोर्स गई थी। वहां से वापस लौट रही थी तभी घर से करीब 100 मीटर दूर जगेश्वर देवांगन के घर के सामने उनके पीछे से एक बाइक सवार तीन युवक अचानक पहुंचे। जिसमें सवार एक युवक उनके नजदीक आया और रुपा की कनपटी के पास गोली चलाकर बाइक से ही फरार हो गया।

- Advertisement -

गोली की आवाज सुनकर परिवार के साथ ही आसपास के लोग पहुंच गए और रुपा को घायल अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। माना जा रहा है कि सिर पर गोली लगने से उनकी रास्ते में ही मौत हो गई होगी।

घटना के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्म समर्पण कर दिया|

एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भूरकर ने बताया कि  मुख्य आरोपी नदी मोड़ घोड़ारी निवासी 22 साल के चंद्रशेखर परमार  थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। जबकि घटना के दो सहआरोपी भरत निषाद व एक अन्य फरार है|

आरोपी ने बताया कि वह भरत निषाद की बाइक से घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचा था। इसके लिए उसने दिल्ली और मेरठ के बीच कही से देशी कट्टा खरीदा था।

जानकारी के मुताबिक मृतका रुपा बीएड की छात्रा थी| उनका गांव के ही सुंदरनगर भाठापारा में मकान है। उनकी माता जमुना धीवर पंच हैं।बहरहाल महासमुन्द पुलिस मामले में धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज किया है| मामले की जाँच जारी है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.