रायपुर से निकली छत्तीसगढ़ की कार से ओडिशा में करीब 8 करोड़ के जाली नोट बरामद

0 80
Wp Channel Join Now

बस्तर | ओडिशा पुलिस ने रायपुर से निकली छत्तीसगढ़ की कार से करीब 8 करोड़ के जाली नोट बरामद किये हैं| यह कार्रवाई बस्तर की सीमा से सटे ओडिशा के कोरापुट पुलिस ने की है| नकली नोट लेकर जा रहे कार सवार 3 युवक जांजगीर चांपा जिले के हैं|

कोरापुट पुलिस के अनुसार छतीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के  तीन व्यक्ति छग के रजिस्ट्रेशन नम्बर CG- 04 – LS- 0545 की फोर्ड फिगो कर में 04 सुटकेस  में 5 सौ रूपये के जाली नोट लेकर विशाखापत्तनम की ओर जा रहे थे|

इसी दौरान सुनकी पीएस पुलिस थाने का स्टाफ वाहनों की रूटीन चेकिंग कर रहा था| चेकिंग के दौरान उक्त वाहन में रखे चार सुटकेश खुलवाए.तो उसमें 5 सौ रुपये के 1580 बंडल के जाली नोट बरामद हुए है| प्रत्येक बंडल में 100 नोट थे|

इतनी रकम मिलने पर जब पुलिस ने तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके साथ के गिरोह के आकाओं ने रुपये उन्हें विशाखापटनम पहुंचाने को कहा गया था|

कोरापुट पुलिस ने इनकी वाहन,05 मोबाइल कुछ डेबिट और क्रेडिट कार्ड के साथ इनके आईडी प्रूफ के अलावा 35 हजार नगद भी जब्त किया है| पुलिस इस बारे में और डिटेल खंगाल रही है |

छग पुलिस से भी सम्पर्क कर मामले की तह तक पहुंच जाली नोट के कारोबार में लगे गिरोह का पर्दाफाश करने की तैयारी में इन्वेस्टिगेशन कर रही है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.