छत्तीसगढ़: मेले में युवती से गैंगरेप, 5 गिरफ्तार  

। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के परपा थाना इलाके में एक युवती से 7 युवकों द्वारा अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती अपने भाई के संग मेला देखने आई थी. गिरफ्तार 5 आरोपियों में से एक नाबालिग भी है. अदालत में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है.

0 53
Wp Channel Join Now

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के परपा थाना इलाके में एक युवती से 7 युवकों द्वारा अगवा कर गैंगरेप का मामला सामने आया है. युवती अपने भाई के संग मेला देखने आई थी. गिरफ्तार 5 आरोपियों में से एक नाबालिग भी है. अदालत में पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के परपा थाना इलाके के मावलीपदर गाँव में विगत 4 मार्च को मेले का आयोजन किया गया था. 24 वर्षीय पीड़िता अपने परिजनों के साथ  मेला देखने आई थी. मेले में परिजनों के घूमने के दौरान युवती अपने भाई के साथ खाना खाने गई थी.

बताया जाता है कि इसी दौरान दोनों भाई बहन को अकेला देखकर कुछ युवकों ने घेर लिया. उसके भाई को डरा धमका कर भगा दिया और युवती को बलात जंगल की तरफ ले गये और बलात्कार किया और भाग गये. युवती ने अपने उपर हुए वाकये की जानकारी अपने परिजनों को दी.

5 मार्च को पीड़िता के परिजनों ने परपा थाने में घटना की रपट दर्ज कराई. एफ आई आर दर्ज कर पुलिस ने एक टीम बनाई और 5 आरोपियों को दरभा थाना इलाके के गुमड़पाल से गिरफ्तार किया.   2 फरार आरोपियों की    तलाश जारी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.