दिग्गज पत्रकार मार्क टली का निधन

दिग्गज पत्रकार मार्क टली का आज 25 जनवरी को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया.  90 वर्षीय मार्क टली कुछ समय से अस्वस्थ थे. वह एक जाने-माने लेखक, पत्रकार और एक जानी पहचानी आवाज थे.  

0 25
Wp Channel Join Now

नई दिल्ली| दिग्गज पत्रकार मार्क टली का आज 25 जनवरी को नई दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया.  90 वर्षीय मार्क टली कुछ समय से अस्वस्थ थे. वह एक जाने-माने लेखक, पत्रकार और एक जानी पहचानी आवाज थे.

भारत, पाकिस्तान और पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में कई पीढ़ियों तक मार्क टली एक जाना-पहचाना नाम था और बीबीसी से जुड़े हुए थे. उनकी पत्रकारिता अपनी गहराई, संदर्भ और आम लोगों की जिंदगी के प्रति सम्मान के लिए जानी जाती थी, जिससे उन्हें दर्शकों के बीच बेजोड़ विश्वसनीयता और भरोसा मिला.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पत्रकारिता जगत की एक प्रभावशाली आवाज रहे सर मार्क टली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि सर मार्क टली का भारत और यहां के लोगों से गहरा जुड़ाव उनके कार्यों में स्पष्ट रूप से झलकता था. उन्होंने कहा कि सर मार्क की रिपोर्टिंग और उनके दृष्टिकोण ने सार्वजनिक विमर्श पर एक अमिट छाप छोड़ी है. प्रधानमंत्री ने सर मार्क टली के शोकसंतप्त परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर लिखा: “पत्रकारिता की एक प्रभावशाली आवाज़ रहे सर मार्क टली के निधन से दुखी हूं। भारत और हमारे देश के लोगों के प्रति उनके गहरे जुड़ाव की झलक उनके कार्यों में देखने को मिलती थी। उनकी रिपोर्टिंग और उनके विचारों ने सार्वजनिक विमर्श पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं.”

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.