छत्तीसगढ़: प्रशासनिक सर्जरी, 29 आईएएस इधर से उधर, सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर

छत्तीसगढ़ शासन ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है| 29 आईएएस इधर से उधर किये गए हैं|  सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफ़सरों का तबादला किया है।

0 64
Wp Channel Join Now

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने एक बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है| 29 आईएएस इधर से उधर किये गए हैं|  सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफ़सरों का तबादला किया है।

प्रशासनिक सर्जरी में   29 आईएएस अफसरों के  नाम शामिल है। सौरभ कुमार रायपुर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं भारतीदासन नए डीपीआर होंगे| इधर तारण प्रकाश सिन्हा को राजनांदगांव का कलेक्टर बनाया गया है।

इफ्फत आरा को मिशन संचालक राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिम्मेदारी मिली है और अजीत वसंत मुंगेली कलेक्टर बनाए गए हैं। वहीं इंद्रजीत चंद्रपाल को बलरामपुर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पीएस ध्रुव को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है और ऋचा प्रकाश चौधरी को सीईओ जिला पंचायत बस्तर का जिम्मा मिला है। इसके साथ ही कुलदीप शर्मा को आयुक्त नगर पालिका निगम कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं एस जयवर्धन को रायगढ़ नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है।

इसी कड़ी में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के भी तबादले किये गए हैं। राज्य प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों के प्रभार बदल दिए गए हैं। रेणुका श्रीवास्तव को सीईओ जिला पंचायत बालोद का जिम्मा दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.