कोरोना का कहर ,छत्तीसगढ़ में एक दिन में 158 की मौत

राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा  नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं|

0 39

- Advertisement -

रायपुर| छत्तीसगढ़ में  कोरोना का कहर  जारी है| कल शनिवार को एक दिन में 16083 नए मरीज मिले वहीँ 158 लोगों की मौत हो गई|कई जिलों में लॉकडाउन के बाद भी कोरोना संक्रमण में कमी नहीं हो रही है| राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा  नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं|

स्वाथ्य विभाग के मेडिकल बुलेटिन   की जानकारी  के अनुसार  शनिवार को  प्रदेश में 9079 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया| वहीं 130400 मरीजों का इलाज जारी हैं|

शनिवार शाम तक जिन 16083 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उसमे रायपुर से 3603, दुर्ग से 1887, राजनांदगांव से 911, बालोद से 173, बेमेतरा से 274, कबीरधाम 437, धमतरी से 434, बलौदाबाजर से 800, महासमुंद से 438, गरियाबंद से 647, बिलासपुर से 1306, रायगढ़ से 718, कोरबा से 1064, जांजगीर-चांपा से 822, मुंगेली से 406, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 167 हैं|

इसी तरह  सरगुजा से 392, कोरिया से 334, सूरजपुर से 269, बलरामपुर से 239, जशपुर से 182, बस्तर से 181, कांकेर से 248 मरीज की पहचान की गई हैं|

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 9079 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया हैं|

- Advertisement -

वहीं प्रदेश में आज 158 लोगों की मौत हुई जिसमे रायपुर जिले से सर्वाधिक 73 मरीज शामिल हैं|

अब तक कुल कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 532495 हो चुकी हैं| 396357 मरीज कोरना वायरस के ठीक हो चुके हैं|

वर्तमान में 130400 का इलाज प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में और होम आइसोलेशन में चल रहा है|

बता दें भारत में  कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने खतरनाक रूप ले लिया है।  रिपोर्ट्स के अनुसार डबल म्यूटेंट वैरिएंट्स तेजी से फैल रहा है। महाराष्ट्र के 61% सैम्पल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग में डबल म्यूटेंट वायरस होने की पुष्टि हुई है।

केंद्र सरकार के सूत्रों का कहना है कि यह डबल म्यूटेंट वायरस महाराष्ट्र, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, झारखंड होता हुआ करीब 10 राज्यों में पहुंच चुका है, जहां पिछले कुछ समय से पॉजिटिव केस तेजी से बढ़े हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.