कोबरा बटालियन का लापता जवान नक्सलियों के कब्जे में

0 80

- Advertisement -

बस्तर |  कोबरा बटालियन का लापता जवान राकेश्वर सिंह मनहास के नक्सलियों के कब्जे में होने खबरें आ रहीं हैं| हालाकि आधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गई है| जगदलपुर में प्रेस कांफ्रेंस ले रहे गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी इस संबंध  में मीडिया के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया|

मीडिया से मिल रही जानकारी के मुताबिक बीजापुर पुलिस को नक्सलियों ने फोन कर इस जवान के अपने कब्जे में सुरक्षित होने की जानकारी दी है| खबरों के अनुसार लापता जवान नक्सलियों के पास सुरक्षित है, जवान पूरी तरह सुरक्षित और नक्सलियों ने कहा उसे नुकसान नहीं पहुंचाएंगे|

कोबरा बटालियन के लापता जवान राकेश्वर सिंह मनहास जम्मू कश्मीर का निवासी है| उसके     परिजनो ने नक्सलियों से अपील की है कि  उसे नुकसान न पहुचाएं|

बता दें बीजापुर नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह बस्तर में ही हैं| वे सीएम के साथ अफसरों की बैठक ले रहे हैं|

- Advertisement -

मालूम हो कि शनिवार को बीजापुर जिले के तर्रेम  में हुई नक्सल मुठभेड़ में शहीद सबसे ज्यादा 7 जवान बीजापुर जिले के हैं इनमें 6 DRG तो एक बस्तर बटालियन और एक STF का है| CRPF कोबरा के 2 जवान असम, 2 जवान उत्तर प्रदेश , 2 जवान आन्ध्रप्रदेश, 1 त्रिपुरा का है| जम्मू- कश्मीर निवासी कोबरा का एक जवान लापता है| घायल जवानों में भी सबसे ज्यादा बीजापुर जिले के है|

छत्तीसगढ़ के बस्तर ,सरगुजा , कोंडागांव, राजनादगांव, और गरियाबंद जिले के निवासी STF के एक-एक जवान शहीद हुए हैं| इस तरह कुल 22 जवानों की शहादत हुई है|

वारदात के बाद शहीद जवानों के 7 AK-47 राइफल, 3 इंसास और 2 एलएमजी ले गये हैं वही मरी गई महिला नक्सली के पास से एल.एम.जी बरामद किया गया है|

पुलिस ने इस मुठभेड़ में 12 नक्सलियों के मारे जाने और 16 से अधिक के घायल होने का दावा भी किया है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.