छत्तीसगढ़: लापता PMGSY इंजीनियर और कर्मचारी का नक्सल अपहरण ?

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में  लापता PMGSY के सब इंजीनियर और एक कर्मचारी का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है | इन दोनों कर्मचारियों के नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है | पुलिस ने हालाकि इसकी पुष्टि नहीं की है |

0 79

- Advertisement -

बीजापुर| छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में  लापता PMGSY के सब इंजीनियर और एक कर्मचारी का 24 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है | इन दोनों कर्मचारियों के नक्सलियों द्वारा अपहरण की आशंका जताई जा रही है | पुलिस ने हालाकि इसकी पुष्टि नहीं की है |

मिली जानकारी के मुताबिक  नक्सल प्रभावित क्षेत्र गोरनामनकेली में में PMGSY प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत नए सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है|

- Advertisement -

कल 11 नवंबर को इसी सड़क का निरीक्षण करने इंजीनियर अजय रोशन और चपरासी लक्ष्मण परतगिरी गए थे| इसी दौरान नक्सलियों ने अपहरण कर लिया|

PMGSY प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता ने दोनों ही कर्मचारियों के लापता होने की जानकारी दी है|

24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इन दोनों का पता नहीं चल सका है |

बता दें  नक्सली इस इलाके में लगातार सड़क निर्माण का विरोध करते आ रहे हैं| ऐसे में माना जा रहा है कि नक्सलियों ने दोनों शासकीय कर्मचारियों का अपरहण कर लिया है |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.