बस्तर में CRPF कैंप पर नक्सल हमला, फायरिंग में 3 की मौत

| छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सिलगेर CRPF कैंप में सोमवार को नक्सलियों ने हमला कर दिया| गोलीबारी में 3 की मौत हो गई| मारे गए तीन लोग नक्सली है या ग्रामीण, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है| घटना के बाद से सिलगेर CRPF कैंप के पास भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं| बताया गया कि घटना स्थल में स्थिति अभी नियंत्रण में है| इलाके की सर्चिंग जारी है|

0 67

- Advertisement -

बस्तर| छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले के सिलगेर CRPF कैंप में सोमवार को नक्सलियों ने हमला कर दिया| गोलीबारी में 3 की मौत हो गई| मारे गए तीन लोग नक्सली है या ग्रामीण, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है| घटना के बाद से सिलगेर CRPF कैंप के पास भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं| बताया गया कि घटना स्थल में स्थिति अभी नियंत्रण में है| इलाके की सर्चिंग जारी है|

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर के सिलगेर CRPF कैंप में नक्सलियों ने सोमवार को हमला करते गोलीबारी कर दी| इस हमले के बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है| मारे गए तीन लोग नक्सली है या ग्रामीण, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है| हमले के बाद सिलगेर CRPF कैंप के पास भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए हैं|

बताया जा रहा है कि आस-पास के ग्रामीण तीन दिनों से कैंप के विरोध में डटे हुए हैं|

यहां ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की| भारी संख्या में ग्रामीणों के एकत्र होने की सूचना के बाद सिलगेर सीआरपीएफ कैंप पर बैकअप पार्टी भेजी गई है|

मौके पर सीआरपीएफ सारकेगुड़ा, सीआरपीएफ मुरंडा, थाना आवापल्ली के जवान पहुंचे हैं| इलाके की सर्चिंग जारी है|

सिलगेर के इस पुलिस कैम्प के विरोध में तीन दिन से पांच हजार ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं| ये इलाका नक्सलियों का कोर इलाका है| खुल रहे पुलिस कैम्प का विरोध करने के लिए नक्सलियों ने कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए पांच हजार से ज्यादा आदिवासियों की भीड़ जमा की| ग्रामीण पर्चे पढ़कर पुलिस के खिलाफ नारे लगाते रहे|  इसी बीच नक्सलियों ने अचानक पुलिस कैंप पर फायरिंग कर दी|

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि ‘नक्सलियों द्वारा लगातार भ्रामक जानकारी देकर ग्रामीणों को कैम्प का विरोध करने भेजा था, लेकिन प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को समझा-बुझाकर कल वापस भेज दिया गया था|

- Advertisement -

आज दोपहर बड़ी संख्या में उधर (गांव) से लोग पहुंचे हैं| इन्हीं ग्रामीणें की आड़ लेकर नक्सली CRPF कैंप तक पहुंच गए| फिर अचानक कैंप पर हमला कर दिया| इसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई| फायरिंग रूकने के बाद इलाके की सर्चिंग की गई, जिसमें तीन शव बरामद हुआ है| तीनों शव पुरूष के हैं, जिसकी शिनाख्त की जा रही है|

घटना स्थल में स्थिति अभी नियंत्रण में है| इलाके की सर्चिंग जारी है| सुरक्षा बल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं|

कार्रवाई में स्पष्ट नहीं की ग्रामीण की मौत हुई या नक्सली की| सर्च के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा|

’बस्तर आईजी ने कहा कि अधिक संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी की वजह से स्पष्टीकरण में थोड़ी मुश्किल हो रही है जल्द ही बॉडी की शिनाख्त कर स्पष्ट कर दिया जाएगा| फिलहाल बस्तर आईजी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं|

बता दें ये इलाका नक्सलियों का कोर इलाका है| हाल ही में बीजापुर में हुए नक्सल हमले में 22 जवान शहीद हुए थे। बस्तर का झीरम कांड जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता मारे गए।  जहां ग्रामीणों  प्रदर्शन किया है यह नक्सली लीडर हिड़मा का इलाका है।

इस इलाके में बड़े नक्सली नेताओं की यहां आवाजाही रही है। सुरक्षाबलों की आवाजाही से नक्सलियों को अपनी जमीन खोने का डर सता रहा है। बीते दिनों पुलिस को बरामद पत्र में इसका खुलासा हो चुका है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.