कोंडागांव मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये, शव और हथियार बरामद

बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के भण्डारडीह पहाड़ी में आज सोमवार दोपहर डीआरजी के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए| पुलिस ने दोनों के शव और हथियार बरामद किये हैं| इनमे एक महिला नक्सली है| घटनास्थल के आसपास इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है।

0 408

- Advertisement -

कोंडागांव| बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले के भण्डारडीह पहाड़ी में आज सोमवार दोपहर डीआरजी के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए| पुलिस ने दोनों के शव और हथियार बरामद किये हैं| इनमे एक महिला नक्सली है| घटनास्थल के आसपास इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक कल 31 मई को उत्तर बस्तर कांकेर मैनपुर डिवीजन के सक्रिय रमेश टेकाम सहित लगभग 10 से 12 माओवादियों की उपस्थिति की  सूचना मिली थी|

कोंडागांव जिला मुख्यालय से डीआरजी की पार्टी गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। आज 1 जून को 12:30 बजे थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भण्डारडीह पहाड़ी के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस पार्टी के भारी दबाव के बढ़ते देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग गए।

बाद में घटनास्थल से सुरक्षाबलों ने 2 नक्सलियों की लाश बरामद की।

इसके अलावा  1 नग एस.एल.आर, 01 नग .303 रायफल, 03 नग 12 बोर रायफल, पिट्ठू ,  नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, टेंट सामग्री, बर्तन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री भी बरामद की गई।

- Advertisement -

मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों 1 महिला एवं 1 पुरुष  की शिनाख्ती की जा रही है। आसपास क्षेत्र में माओवादियों उपस्थित होने की संभावना में पुलिस पार्टी द्वारा सर्चिंग की जा रही है।

एसपी  कोंडागांव श्री सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में और भी माओवादियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। घटना स्थल के आसपास इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है।

पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. द्वारा बताया कि विगत कुछ दिनों से कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना की जानकारी मिलने पर जिला कोंडागांव एवं कांकेर  के BSF/ITBP/STF एवं DRG का बल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था। आज  1 जून 2021को कोंडागांव DRG को नक्सल विरोधी अभियान में माओवादियों के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

बता दें दो दिन पहले दंतेवाडा में एक इनामी महिला नक्सली मुठभेड़ में मारी गई थी|

Leave A Reply

Your email address will not be published.