नारायणपुर में मुठभेड़ के बाद 5 नक्सली गिरफ्तार

नारायणपुर जिले में मुठभेड़ के बाद 5 नक्सलियों को 3 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है| ये सभी नक्सली इलाके में हुई दर्जनों  वारदात में शामिल थे| गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर 5 लाख का इनाम भी घोषित है|

0 58

- Advertisement -

 

नारायणपुर| पुलिस ने नारायणपुर जिले में मुठभेड़ के बाद 5 नक्सलियों को 3 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है| ये सभी नक्सली इलाके में हुई दर्जनों  वारदात में शामिल थे| गिरफ्तार नक्सलियों में एक पर 5 लाख का इनाम भी घोषित है|

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी देते बताया कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के छोटेडोंगर में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर थाना ओरछा से जिला बल एवं डीआरजी संयुक्त पुलिस पार्टी ग्राम गोमागाल, उसेली, हसनार की ओर रवाना किया गया था|

डेंगलपुट्टीपारा गोमागाल  के जंगल में नक्सलियों ने पुलिस पार्टी अचानक अंधाधुन्ध फायरिंग शुरू कर दी| जवानों ने भी अपनी सुरक्षा में जवाबी फायरिंग की| दोनों तरफ से करीब आधे घंटे तक गोलीबारी होती रही|

- Advertisement -

मुठभेड़  के बाद जवानों ने घेराबंदी कर घटनास्थल से 5 नक्सलियों को पकड़ लिया|

इन नक्सलियों में बुधराम कवाची,अड़मा कवाची,मिरिया धु्रवा,नाचू धु्रवा और पीसो कवाची शामिल है|

गिरफ्तार नक्सली बुधराम कवाची उर्फ दोर्दी पर राज्य सरकार ने 5 लाख रू. का ईनाम घोषित कर रखा था|

गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से 3 भरमार बंदूक,1 नग पीट्ठू, 4 नग साल्डरिंग मशीन, नक्सली साहित्य, कापी,6 नग डेटोनेटर, बैटरी,  स्वीच, कनेक्टर बरामद किया गया है|

आईजी ने बताया कि पकड़े गये नक्सलियों पर विभिन्न थाने में दर्जनों मामले दर्ज हैं | ये कई बड़ी वारदातों में शामिल थे|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.