छत्तीसगढ़ : ऑपरेशन थिएटर में गर्भवती की जाँच करते डॉक्टर की मौत

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में एक गर्भवती महिला की जाँच करते डॉक्टर शोभा राम बंजारे की मौत हो गई.

0 172
Wp Channel Join Now

रायपुर| छत्तीसगढ़ के बिलासपुर संभाग के जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर में एक गर्भवती महिला की जाँच करते डॉक्टर शोभा राम बंजारे की मौत हो गई. वे रिटायर होने के बाद बीते 3 साल से संविदा पर कार्यरत थे.

मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में पदस्थ एनेस्थीसिया स्पेशलिस्ट डॉक्टर शोभा राम बंजारे एक गर्भवती की जाँच कर रहे थे . इसी दौरान वे गिर पड़ीं और बेहोश हो गये.  हार्ट अटेक से मौत होने की आशंका जताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक डॉक्टर शोभ राम के परिजन दुर्ग जिले में रहते हैं. अस्पताल के सिविल सर्जन ने डॉक्टर के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. आज जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published.