छत्तीसगढ़:ओडिशा का मैरिज ब्यूरो संचालक लड़की बनकर फंसाता था ग्राहक

छत्तीसगढ़ की रायगढ़  पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो ऑफिस का फंडाफोड़ किया है। ओडिशा निवासी मैरिज ब्यूरो का संचालक जीतू महानंद लड़कियों की आवाज में कॉल कर लोगों को फंसाता था। पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

0 301
Wp Channel Join Now

बिलासपुर | छत्तीसगढ़ की रायगढ़  पुलिस ने फर्जी मैरिज ब्यूरो ऑफिस का फंडाफोड़ किया है। ओडिशा निवासी मैरिज ब्यूरो का संचालक जीतू महानंद लड़कियों की आवाज में कॉल कर लोगों को फंसाता था। आरोपी रायगढ़ के बाद बिलासपुर में जाकर मैरिज ब्यूरो का आफिस खोलकर वहां भी फर्जीवाड़ा शुरू किया था| पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा दिया है।

पुलिस के अनुसार गुरुग्राम हरियाणा के एक व्यक्ति के साथ मैरिज ब्यूरो के संचालक द्वारा थोखाधड़ी कर हजारों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराने की शिकायत पुलिस मुख्यालय, रायपुर से माह अगस्त 2021 को एसपी आफिस रायगढ़ को मिली|

यह घटना वर्ष 2019 की है, उस समय मैरिज ब्यूरो का संचालन कोतरारोड सावित्रीनगर से संचालित हो रहा था।   29 अगस्त को  उक्त  मैरिज ब्यूरो के संचालक के विरुद्ध  अपराध दर्ज किया गया।

पीड़ित के  अनुसार उसने अख़बार के मेट्रीमोनियल  विज्ञापन पर दिये गए मोबाईल नम्बरों से सम्पर्क किया। उसे भावना नाम से कोई महिला बात की, जो इसे आपकी पसंद का जीवन साथी उपलब्ध करा देंगे बताई और करुणा दुबे नामक किसी पढ़ी-लिखी नौकरी वाली महिला का हवाला शादी करने के लिए दी। भावना ने रजिस्ट्रेशन फीस 2000 रू खाते में जमा करने को कहा , जिसे पीडित ने जमा किया।

करूणा दुबे नामक महिला ने विधवा तथा बगैर बाल बच्चे वाली बताई और प्रतिदिन कॉल कर जल्द शादी कर लेंगे कहकर पीडित को फंसाकर रखा |

करुणा  किसी न किसी बहाने उससे अपने खाते में रकम डालने को कहती थी। पीडित उसके झांसे में आकर किश्तों में 40 हजार रूपये ट्रांसफर कर चुका था। फिर करुणा ने परिजन के एक्सीडेंट के बहाने 3 लाख मांगे| न देने पर अपना मोबाईल नम्बर बंद कर दिया |

जांच–पड़ताल में पुलिस ने में  पाया गया कि आरोपी जीतू महानंद पहले रायगढ़ में   मैरिज ब्यूरो का संचालन करता था, फिर  बिलासपुर चला गया| वहां भी एक मैरिज ब्यूरो खोल रखा था ।

ओडिशा के बलांगीर जिले के सिनिकला थाना इलाके के ठैमरा गाँव निवासी आरोपी जीतू महानंद ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि हरियाणा के उक्त व्यक्ति की शादी कराने के नाम  अपने एकाउन्ट में पैसा मंगाया |

अज्ञात महिला का फोटो दिखाकर अलग-अलग लड़कियों-महिलाओं की आवाज में लोगों से बात करता था और उन्हें फंसाता था |

Leave A Reply

Your email address will not be published.