पत्नी को लाने पुजारी ने ऊँगली काट शिवलिंग को अर्पित कर दी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पुजारी ने  अपने मायके  में रह रही अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए अपनी ऊँगली काटकर शिवलिंग को अर्पित कर दी | उसे उम्मीद थी कि शिव  प्रसन्न होंगे और पत्नी लौट आएगी | बहरहाल पुजारी का अस्पताल में इलाज जारी है |

0 231
Wp Channel Join Now

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक पुजारी ने  अपने मायके  में रह रही अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए अपनी ऊँगली काटकर शिवलिंग को अर्पित कर दी | उसे उम्मीद थी कि शिव  प्रसन्न होंगे और पत्नी लौट आएगी | बहरहाल पुजारी का अस्पताल में इलाज जारी है |

मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा रजगामार  निवासी लक्ष्मीनारायण यहां के एक शिव मंदिर में पुजजारी है | उसकी पत्नी 4 बरस से अपने मायके में है | दो बच्चों के साथ वह यहाँ रह रहा है |

पत्नी के न आने से परेशान पुजारी ने शिव भगवान की आराधना करने की सोची | उसने मंदिर में   झंडे लगाए. तंत्र साधना की और फिर अपनी हथेली की एक उंगली काटकर चढ़ा दिया|

जब परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो लहू लुहान हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया|  उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई  है|  पुजारी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जा रही है|

Leave A Reply

Your email address will not be published.