तेंदूपत्ता तोड़ रहे मजदूरों पर बायसन का हमला,महिला गंभीर जख्मी  

रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले में आज रविवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक महिला सहित दो ग्रामीण बायसन के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गए| दोनों घायलों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया|   घायल महिला के कंधे में गम्भीर चोट के कारण रायपुर भेजा गया है।

0 53

- Advertisement -

 

बलौदाबाजार|   रायपुर संभाग के बलौदाबाजार जिले में आज रविवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक महिला सहित दो ग्रामीण बायसन के हमले से गम्भीर रूप से घायल हो गए| दोनों घायलों को पिथौरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया|   घायल महिला के कंधे में गम्भीर चोट के कारण रायपुर भेजा गया है।जबकि युवक को प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।

मिली जानकारी के अनुसार वन क्षेत्रों में लगातार जंगल कटाई एवम सूखते जल स्त्रोतों के कारण हिंसक वन्य प्राणी पानी की तलाश में जंगल के समीप स्थित ग्रामो तक पहुँच रहे हैं।

- Advertisement -

रविवार की सुबह देवपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक 281 में सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गई एक ग्रामीण महिला श्रीमती गुरबारी पति शत्रुघन सवरा एवम सुखराम पिता जीतराम बरिहा ग्राम देवपुर को वन्यप्राणी नर बायसन द्वारा हमला कर घायल कर दिया।

गुरबारी को गंभीर चोटे आयी है वहीँ सुखराम बरिहा को साधारण चोट आई ।

घटना की सूचना के बाद देवपुर परिक्षेत्र के वन कर्मियों ने घायलों को तत्काल समीप के पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।यहां प्रथम उपचार के बाद गुरुबारी की गम्भीर चोट की देखते हुए उसे उच्च उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज अस्पताल रायपुर भेज दिया गया। देवपुर वन क्षेत्र के एक कर्मचारी को भी घायल के साथ रायपुर भेजा गया है।


दस हजार की तात्कालिक सहायता क्षेत्र के वन एस डी ओ वी के ठाकुर ने बताया कि घायल गुरुबरो को तात्कालिक सहायता 10 हजार रुपये दे दी गयी है।इसके अलावा परिक्षेत्र के बिट  गार्ड को मेकाहारा में उपचार हेतु भर्ती करवाने साथ में भेजा गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.