chhattisgarh में 24 घंटे में 236 कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ा

अब तक chhattisgarh में 7782 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है

0 47

- Advertisement -

रायपुर|  chhattisgarh में 24 घंटे में 236 कोरोना संक्रमित लोगों ने दम तोड़ा| यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। अब तक प्रदेश में 7782 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।

chhattisgarh में लाकडाउन के बीच मंगलवार को 14 हजार 893 नए मरीज मिले।

पिछले 24 घंटे में 236 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 10 मौत की जानकारी सरकार को मंगलवार को मिली, लेकिन ये ऐसे लोग थे जो पिछले 1 सप्ताह में जान गंवा बैठे।

ताजा रिपोर्ट में इसे मिलाकर 246 लोगों के जान गंवाने की बात लिखी है। अब तक chhattisgarh में 7782 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।

मंगलवार रात तक 14 हजार 434 मरीज ठीक हो गए। अब chhattisgarh में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 19 हजार 068 हो चुकी है। राज्य में 54 हजार 156 सैंपल जांचे गए ।

- Advertisement -

राजधानी रायपुर पिछले 24 घंटे में 1456 नए मरीज मिले हैं। 54 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में एक्टिव मरीज 10 हजार 995 है। दुर्ग में 1046 नए मरीज, 24 लोगों की जान गई, अब यहां एक्टिव मरीज 8356 हैं।

बिलासपुर में 1234 नए मरीज मिले, 37 लोगों की मौत हुई। अब यहां एक्टिव मरीज 7833 हैं।

राजनांदगांव में 1032 मरीज मिले, 14 लोगों की मौत हुई। यहां एक्टिव केस 6667 हैं।

रायगढ़ में 997 नए मरीज मिले, 14 लोगों की मौत हुई है। अब एक्टिव केस 9315 हैं।

कोरबा में 1021 लोग संक्रमित हुए, 15 लोगों की मौत हुई। अब यहां 6736 एक्टिव मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सबसे कम 25 नए मरीज मिले, यहां 217 एक्टिव मरीज हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.