corona: 24 घंटे में 15 हजार से ज्यादा  नए मरीज

24 घंटे में 215 संक्रमित की मौत,अब तक प्रदेश में 7536 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी

0 50

- Advertisement -

रायपुर|  corona संक्रमण छत्तीसगढ़ में थम नहीं रहा है| सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में corona के 15 हजार 084 नए मरीज मिले वहीँ पिछले 24 घंटे में 215 संक्रमित लोगों की मौत हो गई। अब तक प्रदेश में 7536 संक्रमित लोगों की जान जा चुकी है।

वहीँ सोमवार रात तक 14 हजार 977 corona मरीज ठीक हो गए। अब प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख 21 हजार 352 हो चुकी है। राज्य में 54 हजार 250 सैंपल जांचे गए।

- Advertisement -

राजधानी रायपुर अब भी corona का हॉट स्पॉट  बना हुआ हैं| शहर में पिछले 24 घंटे में 1394 नए मरीज मिले हैं। 62 लोगों की मौत हुई, अब राजधानी में सक्रिय मरीज 12 हजार 690 है।

दुर्ग में 1183 नए मरीज, 18 लोगों की जान गई अब यहां सक्रिय मरीज 8852 हैं। बिलासपुर में 1296 नए मरीज मिले, 28 लोगों की मौत हुई। अब यहां सक्रिय मरीज 8779 हैं।

राजनांदगांव में 789 मरीज मिले, 10 लोगों की मौत हुई। यहां सक्रिय मरीज  6409 हैं। रायगढ़ में 1085 नए मरीज मिले, 11 लोगों की मौत हुई है। यहाँ सक्रिय मरीज 9040 हैं। कोरबा में 1036 लोग संक्रमित हुए, 17 लोगों की मौत हुई। अब यहां 6673 सक्रिय मरीज हैं।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सबसे कम 13 मरीज मिले, 238 सक्रिय मरीज हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.