छत्तीसगढ़ : भिलाई स्टील प्लांट में विस्फोट, 6 मजदूर झुलसे

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार देर रात हुए  विस्फोट में 6 मजदूर झुलस गए | हादसे के वक्त MRD स्लैग यार्ड 2 में काम चल रहा था |

0 51

- Advertisement -

भिलाई।  छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट में सोमवार देर रात हुए  विस्फोट में 6 मजदूर झुलस गए | हादसे के वक्त MRD स्लैग यार्ड 2 में काम चल रहा था | बताया गया कि मज़दूरों ने जैसे ही गर्म स्लैग पर पानी डाला, वहां विस्फोट हो गया| घायल मजदूरों को  सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर  पर बीएसपी के आला अधिकारी पहुंच गये हैं।

- Advertisement -

मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीएसपी के MRD स्लैग यार्ड 2 में हुआ ।   MRD स्लैग यार्ड 2 में काम कर रहे  मज़दूरों को स्लैग को ठंडा करने के लिए पानी डालने भेजा गया था | मज़दूरों ने जैसे ही गर्म स्लैग पर पानी डाला, वहां विस्फोट हो गया|

बताया जा रहा है कि हादसे में एक मजदूर का 70 प्रतिशत हिस्सा जला गया है, जबकि पांच अन्य की हालत सामान्य है।  सभी  का उपचार सेक्टर 9 अस्पताल में जारी है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.