छत्तीसगढ़: खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का निधन

छत्तीसगढ़ के  खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का बीती रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी।

0 191
Wp Channel Join Now

राजनादगांव | छत्तीसगढ़ के  खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह का बीती रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। वे 52 वर्ष के थे।   देवव्रत सिंह के पार्थिव शरीर को खैरागढ़ के कमल विलाश पैलेस में रखा गया है। दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देवव्रत सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ करने के निर्देश दिए हैं।

राज्यपाल अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक और पूर्व सांसद देवव्रत सिंह के असामयिक  निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।

देवव्रत सिंह खैरागढ़ विधानसभा सीट से चार बार विधायक निर्वाचित हुए। वहीं एक बार राजनांदगांव लोकसभा सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए। देवव्रत सिंह भारतीय खाद्य निगम के अध्यक्ष रहे। साथ ही कई संसदीय समितियों के सदस्य भी रहे।

गत विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़कर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी कांग्रेस) का दामन थाम लिया था। वर्तमान में वे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से खैरागढ़ विधानसभा सीट के विधायक थे। उनके  निधन  से खैरागढ़ रियासत में  शोक का माहौल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ ने एक ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.