सेक्शटार्सन गैंग का मास्टर माइंड हरियाणा से गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने सेक्शटार्सन गैंग के मास्टर माइंड वकील अहमद को हरियाणा से गिरफ्तार किया है | आरोपी के खिलाफ देश भर  में 910 मामले दर्ज हैं |

0 105

- Advertisement -

दुर्ग| दुर्ग पुलिस ने सेक्शटार्सन गैंग के मास्टर माइंड वकील अहमद को हरियाणा से गिरफ्तार किया है | आरोपी के खिलाफ देश भर  में 910 मामले दर्ज हैं |

सेक्शटार्सन गैंग के मास्टर माइंड वकील अहमद को हरियाणा के  नूह जिले के ग्राम लोहिंगाखुर्द से गिरफ्तार किया गया | उसने लोगों का अश्लील वीडियों बनाकर ब्लैकमेल कर लोगों से पैसे वसूले थे|

- Advertisement -

उस पर देश के अलग-अलग राज्यों में 910 मामले दर्ज हैं |  बताया गया कि  आरोपी वकील अहमद के द्वारा कई राज्यों में भी अपराध किए जाने की जानकारी तकनीकी विश्लेषण से सायबर सेल को मिली थी|

पढ़ें : दुर्ग की नाबालिग से सेक्सटॉर्शन, आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने अन्य राज्यों से संपर्क कर वकील अहमद के खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी ली|  आरोपी वकील अहमद के खिलाफ तेलंगाना में 78 मामले दर्ज हैं|   उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखण्ड में करीबन 5 मामले दर्ज है|   हैदराबाद, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित पूरे देश भर में नेशनल सायबर पोर्टल में 467 मामले दर्ज हैं|    आरोपी के खिलाफ  विधिवत कार्रवाई  जारी है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.