दामाद के घर आई ओडिशा की बुजुर्ग महिला को हाथी ने पटककर मार डाला

0 159

- Advertisement -

 जशपुरनगर| ओडिशा से अपने दामाद के घर इलाज कराने आई बुजुर्ग महिला को हाथी ने तब पटककर मार डाला जब वह स्वस्थ्य होने के बाद अपने घर लौट रही थी| घटना बिलासपुर संभाग के जशपुर जिले की है|

मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की 60 वर्षीय महिला सियामनी बाई तपकरा वनपरिक्षेत्र के जबला गांव में दामाद के घर इलाज कराने के लिए आई थी।

स्वस्थ्य होने के बाद बुधवार की सुबह उसका दामाद गांव पहुंचाने जा रहा था। तभी हाथी ने हमला कर दिया। दामाद ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।

सबसे बड़ी बात यह कि हाथी का शिकार वृद्धा का दामाद जय नारायण वन विभाग में अग्नि रक्षक कार्यकर्ता है। लेकिन हाथी की मौजूदगी की खबर उसे भी नहीं थी।

- Advertisement -

बता दें कि जशपुर जिले का तपकरा वन परिक्षेत्र ओडिशा का सरहदी इलाका हैं और ओडिशा से आये हाथियों का स्थाई डेरा बन चुका है।

वन विभाग के मुताबिक तपकरा रेंज में बुधवार की स्थिति में 16 हाथी मौजूद हैं। इन अतिकायों की निगरानी और रहवासियों को चेतावनी देने के लिए कोई सिस्टम नहीं बना सका है। रेडियो कालर आईडी पहनने का मामला अब तक अधर में लटका हुआ है।

बहरहाल  हाथियों को लेकर क्षेत्र में अब दहशत बढता ही जा रहा है। जिसे लोग डरे हुए हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश के हाथी प्रभावित जिले में शामिल जशपुर में बीते 41 दिन में हाथियों के हमले में जिले में पांच लोगों की जान जा चुकी है। बीते वर्ष जिले में 26 लोगों की हाथियों के हमले में मौत हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.