वृंदावन में मिली महिला आरक्षक ने लगाया अफसरों पर गंभीर आरोप 

 9 महीने से लापता रायपुर की महिला आरक्षक की वृंदावन में मिलने के बाद अब पूरे केस में एक नई कहानी सामने आई है। महिला आरक्षक ने पुलिस और अपनी माँ पर  गंभीर आरोप लगाये हैं

0 50

- Advertisement -

रायपुर|   9 महीने से लापता रायपुर की महिला आरक्षक की वृंदावन में मिलने के बाद अब पूरे केस में एक नई कहानी सामने आई है। महिला आरक्षक ने पुलिस और अपनी माँ पर  गंभीर आरोप लगाये हैं | उसका आरोप है  कि साल 2009 में माना के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में उसके साथ शारीरिक शोषण की कोशिश की गई। उसका  दावा किया है कि वहां महिला आरक्षकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

9 महीने से लापता  महिला आरक्षक  के अखबारों की सुर्खियों में आने के बाद अब  उसका वीडियो मीडिया के हाथ आया है जिसमें वह पुलिस के आला आला अधिकारियों पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा रही है।

उसका आरोप है कि अधिकारियों की बात नहीं मानने पर छुट्टी नहीं दी जाती है और ट्रेनिंग के दौरान परेशान किया जाता है। इसके बाद साल 2016 में रायगढ़ में पोस्टिंग के दौरान भी दो अफसरों पर परेशान करने का आरोप महिला आरक्षक ने लगाया है।

- Advertisement -

2009 से साल 2019 तक इस महिला आरक्षक ने नौकरी की और उसके बाद गैर हाजिर रहने लगी। महिला आरक्षक ने बताया कि उसने विभाग के आलाधिकारियों से इसकी शिकायत की थी। उसका आरोप है कि कुछ आला अफसरों ने उसी पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया। जिससे परेशान होकर रिजाइन देकर वृंदावन चली गई। महिला आरक्षक के आरोप को विभाग के अधिकारी झूठा बता रहे हैं।

रायगढ़ में रहने वाली इस महिला आरक्षक की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसके बाद उसको खोजते हुए पुलिस वृंदावन पहुंची थी|

उसने अपनी माँ पर भी आरोप लगाया कि उसे पता था कि वह वृंदावन में है लेकिन उसे जबरदस्ती बुलाने के लिए झूठी रिपोर्ट लिखवाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.