महासमुंद में एक महिला अपने 5 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर की खुदकुशी

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक महिला अपने 5 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी  कर ली| प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला का पति शराब का आदी है| कल शाम साढ़े सात बजे घर में खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी। परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नहीं दी। आज सुबह यह घटना सामने आई|

0 149

- Advertisement -

महासमुन्द| छत्तीसगढ़ के महासमुंद ( mahasmund )में एक महिला अपने 5 बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर खुदकुशी  कर ली| प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला का पति शराब का आदी है| कल शाम साढ़े सात बजे घर में खाने को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी। परिजनों के मुताबिक रातभर तलाश किया लेकिन पुलिस में सूचना नहीं दी। आज सुबह यह घटना सामने आई|

महासमुंद (mahasmund ) जिला मुख्यालय के इमलीभाठा क्षेत्र में रेलवे पटरी पर आज सुबह एक महिला एवम 5 नाबालिग लड़कियों के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुच गयी। शहर के करीब ही एक साथ 6 लाशों को देखकर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह जिले में हो रही लगातार बारिश के बीच इमलीभाठा क्षेत्र के कुछ लोग प्रतिदिन की तरह रेलवे पटरी की ओर गए थे। इस बीच प्रातः कोई पौने आठ बजे इन्होंने पटरी पर अस्त व्यस्त शव देखे और पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही तत्काल कोतवाली पुलिस घटनास्थल पहुच गयी।

पुलिस का कहना है कि घटना देर रात में घटी होगी। पुलिस को यह भी शक है पारिवारिक विवाद इस सामूहिक आत्महत्या का कारण हो सकता है। बहरहाल मामले में जांच जारी है।

- Advertisement -

शवों की शिनाख्त  

उक्त घटना में मृतकों के शवों की शिनाख्त हो गयी है। कोतवाली पुलिस ने बताया है कि मृतक समीपस्थ ग्राम बेमचा के निवासी  केजउराम साहू के परिवार के हैं । मृतक महिला केजउराम की पत्नी की उम्र लगभग 50-55 साल है और बाकी चार लड़कियां हैं. जिनकी उम्र दस से 22 साल के बीच की है”

एक छोटा बेटा भी है, जिसकी उम्र करीब पांच साल है।

घटना के कारण के बारे में ग्रामीणों ने बताया मृतिका और परिवार अपने शराबी पति से परेशान थे जिसकी वजह से कल पूरे परिवार ने ही लिंक एक्सप्रेस के सामने पटरी में लेट कर अपनी जान दे दी। बहरहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मृतकों के नाम है

  1. श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष
  2. अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष
  3. यशोदा साहू पिता केजउ साहू -“-उम्र 16 वर्ष
  4. भूमिका साहू पिता केजउ साहू -“-उम्र 14 वर्ष
  5. कुमकुम साहू पिता- केजउ साहू – उम्र 12 वर्ष
  6. तुलसी साहू पिता- केजउ साहू उम्र 10 वर्ष

Leave A Reply

Your email address will not be published.