नक्सलियों ने अंतागढ़ विधायक के बहिष्कार का लगाया बैनर

नक्सलियों ने शुक्रवार को बैनर लगाकर अंतागढ़ विधायक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। जिले के पखांजुर से महज 04 किलोमीटर की दूरी पर पीव्ही नंबर. 33 से पीव्ही नंबर. 39 के बीच बांदे पहुंच मुख्य मार्ग...

0 107
Wp Channel Join Now

कांकेर। नक्सलियों ने शुक्रवार को बैनर लगाकर अंतागढ़ विधायक का बहिष्कार करने की घोषणा की है। जिले के पखांजुर से महज 04 किलोमीटर की दूरी पर पीव्ही नंबर. 33 से पीव्ही नंबर. 39 के बीच बांदे पहुंच मुख्य मार्ग के एस्टेट हाइवे क्रमांक 25 में नक्सलियों ने अंतागढ़ विधानसभा के विधायक अनूप नाग पर आदिवासी विरोधी एवं खदान मालिकों का एजेंट होने का आरोप लगाते हुए कई बैनर लगाकर विधायक अनूप नाग का बहिष्कार करने का एलान किया है। पखांजुर पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा लगाये गये धमकी भरे बैनर पोस्टर को जब्त कर लिया गया है, साथ ही क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
नक्सलियों के द्वारा अंतागढ विधानसभा के विधायक अनूप नाग को बैनर टांग कर धमकियां देने के बाद विधायक अनूप नाग की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.