बिलासपुर में बनेगा रेल म्यूजियम, सर्वे जारी

0 298

- Advertisement -

बिलासपुर| भारतीय रेलवे ने रेलवे के गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए इस रेल म्यूजियम को बनाने की योजना तैयार की है। जल्द ही दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर में रेल म्यूजियम बनेगा। म्यूजियम में नेरोगेज ट्रेन, पुराने कोच, इंजन, सैलून सहित अन्य ऐतिहासिक संसाधनों को रखा जाएगा। लोगों को रेल संबंधी कई जानकारियां मिल सकेंगी। बताया गया कि इसके लिए 13 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर लिया गया है।

सीपीआरओ साकेत रंजन का कहना है कि इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है। बजट और बाकी चीजें भी उसके बाद ही तय होगी। बिलासपुर स्टेशन में म्यूजियम की मांग काफी समय से उठ रही थी। यहां नागपुर मंडल के दो स्टेशन मोतीपुर और नैनपुर में भी यह म्यूजियम बनाया गया है।

यहां बने म्यूजियम की तर्ज पर ही बिलासपुर में भी इसका प्रोजेक्ट बनाया गया है। यहां रेलवे पहले किस तरह काम करती थी और ट्रेनों को चलाने के लिए किस तरह की चीजों का इस्तेमाल होता रहा इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। कई सारे पुराने उपकरण रखे जाएंगे। वे सामान भी जिनका इस्तेमाल ट्रेनों को चलाने में होता आया है।

भारतीय रेलवे ने रेलवे के गौरवशाली इतिहास के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए इस रेल म्यूजियम को बनाने की योजना तैयार की है। इस म्यूजियम के जरिए लोगों को यह बताने की कोशिश की जाएगी कि पहले रेलवे स्टेशन कैसे थे और वक्त के साथ वे किस तरह से बदल गए हैं।

- Advertisement -

रेल अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों को इसका अच्छा लाभ मिलेगा। उन्हें रेलवे के इतिहास को समझने में बड़ी आसानी होगी। यह नया प्रोजेक्ट है, जहां कई सुविधाएं मुहैया करवाने के दावे किए जा रहे हैं।

सीनियर डीसीएम पुलकित सिंघल ने कहा है कि इस प्रपोजल में सर्वे का काम चल रहा है।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि म्यूजियम के भीतर थियेटर का निर्माण करवाया जाएगा। यहां लोग बैठकर इन संसाधनों को बेहतर तरीके से देख पाएंगे। तालाब का सौंदर्यीकरण करवाया जाएगा

रेलवे के अधिकारियों ने म्यूजियम का ड्राइंग डिजाइन तैयार कर लिया है। इसका प्रपोजल बनाकर भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि महाप्रबंधक के ऑफिस पर ही उसकी सहमति मिल गई है।

बजट और दूसरी औपचारिकताओं का होना बाकी है जिसके बाद ही शहर वासियों को रेलवे क्षेत्र में म्यूजियम की सुविधा मिल जाएगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.