ओडिशा निर्मित देशी शराब के साथ 3 गिरफ्तार

महासमुंद जिले की बागबाहरा पुलिस ने ओडिशा सीमा के गाँव से ओडिशा निर्मित जेब्रा छाप देशी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है |

0 100

- Advertisement -

महासमुंद | महासमुंद जिले की बागबाहरा पुलिस ने ओडिशा सीमा के गाँव से ओडिशा निर्मित जेब्रा छाप देशी शराब के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है |

पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा जिलें के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को संदिग्ध गतिविधियों एवं अवैध शराब मादक पदार्थ की बिक्री पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिसके तहत थाना प्रभारीगण क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अवैध शराब बिक्री पर सतत् निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच बागबाहरा क्षेंत्र में अवैध शराब बिक्री किये जाने की सूचना प्राप्त हुई।

- Advertisement -

सूचना पर सायबर सेल एवं थाना बागबाहरा की टीम ओडिशा एवं छत्तीसगढ़ बार्डर सरायपाली घाट बागबाहरा पहुचकर मुखबीर के निशानदेही पर अवैध शराब बिक्री कर आरोपी शिवा पिता सुकदेव यादव   कर्रापारा बागबाहरा, कमल पिता चमरू यादव  कर्रापारा बागबाहरा, भागीरथी साहू पिता नरेश राम साहू सा. महादेवधाट अम्बलेश्वर जिला दुर्ग हाल कर्रापारा बागबाहरा को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथो पकड़ा गया।

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ पुलिस की एक चौकी को महुआ शराब का सहारा !

आरोपीगण की तलाशी लेने पर मोटर सायकल में रखे झोले पर जेब्रा छाप देशी शराब 104 पाउच मिला। जिसे जब्त कर  आरोपियों को मौके पर गिरफ्तारी कर उनके पूछताछ की गई |  इन्होने ओडिशा निर्मित जेब्रा छाप देशी शराब को लाकर क्षेत्र में बेचना बताया।

आरोपियों के कब्जे से कुल 104 नग जेब्रा छाप देशी शराब 20800 एम0एल0 कीमती 5,200 रूपयें एवं एक मोटर सायकल सुपर स्पलेण्डर बिना नम्बर, नगदी 2,350 रूपयें जब्त  कर थाना बागबाहरा में  कार्यवाही की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.