पत्रकार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय का निधन

ग्राम गढ़फुलझर निवासी पूर्व सैनिक,पत्रकार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय (54 वर्ष ) का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | नरेन्द्र कुमार पाण्डेय हाल ही में  रिपोर्टर के रूप में deshdigital से जुड़े थे |उनका अंतिम संस्कार गढ़फुलझर में किया जायेगा |

0 271

- Advertisement -

बसना | ग्राम गढ़फुलझर निवासी पूर्व सैनिक,पत्रकार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय (54 वर्ष ) का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | नरेन्द्र कुमार पाण्डेय हाल ही में  रिपोर्टर के रूप में deshdigital से जुड़े थे |उनका अंतिम संस्कार गढ़फुलझर में किया जायेगा |

श्री  पाण्डेय को आज सीने में दर्द की शिकायत के बाद रायपुर ले जाया जा रहा था | इसी दौरान झलप के पास दिल का दूर पड़ा | उन्हें  पास के अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया| श्री  पाण्डेय का  कुछ दिन पहले ही  बालाजी अस्पतान रायपुर में एन्ज्योप्लास्टी हुआ था |

सेना से सेवानिवृति के बाद उन्होंने समाजसेवा की ओर कदम उठाया| उन्होंने  दैनिक नवभारत में प्रतिनिधि के रूप में भी काम किया |

- Advertisement -

प्रगतिशील किसानों में गिने जाने वाले  श्री पाण्डेय गढ़फुलझर के एक दबंग जनप्रतिनिधि के रूप में जाने पहचाने जाते थे | वे गढ़फुलझर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भी थे|  कल हुए वार्ड पंचायत उपचुनाव में उनकी अनुज वधू ने जीत दर्ज की थी |

परिवार में उनकी पत्नी , दो बेटे देवेश और हितेश, और एक बेटी  हैं|

deshdigital परिवार नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के इस असामयिक निधन पर स्तब्ध है | ईश्वर उनके परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति दे |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.