महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद जिले की  सांकरा  पुलिस ने  महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है| 

0 66
Wp Channel Join Now

पिथौरा| महासमुंद जिले की  सांकरा  पुलिस ने  महुआ शराब के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है|

पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री विवेक शुक्ला के निर्देशन में  अपराध एवं अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मुहिम के तारतम्य में जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को जिले में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था|
अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के धरपकड़ के इसी क्रम में  25/06/2022 को  मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम लोहराकोट चौक NH53 मार्ग रोड किनारे एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है|

सूचना पाकर थाना सांकरा स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, तलाशी  में उसके पास 10 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 09 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया |

आरोपी  नानकुन गहिर पिता श्री सिंग गहिर  साकिन चिखली थाना पिथौरा  के खिलाफ कार्रवाई की गई |

Leave A Reply

Your email address will not be published.