महासमुंद ASI विकास शर्मा पर हमला और हत्या, 5 गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस ने ASI विकास शर्मा पर हमला और हत्या के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है | ये सभी महासमुंद के  निवासी हैं |

0 463

- Advertisement -

महासमुंद | महासमुंद पुलिस ने ASI विकास शर्मा पर हमला और हत्या के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है | ये सभी महासमुंद के  निवासी हैं | हमले में जख्मी ASI विकास शर्मा को अस्पताल पहुँचाने वाले दुर्गेश कुमार कन्नौजे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था |

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार दुर्गेश कुमार पिता युरेन्द्र कन्नौजे उम्र 28 साल साकिन क्लब पारा महासमुन्द ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक 19 मार्च 2022 के रात करीब नौ बजे की है। घटना स्थल लोनिवि ऑफिस महासमुन्द के सामने   मारपीट की गई। आरोपी सन्नी नामदेव, शेखर नामदेव, अनिल सूर्यवंशी, ओजस्वी नामदेव एवं इन्द्रराज सूर्यवंशी सभी निवासी महासमुन्द के हैं।

लोनिवि ऑफिस के सामने में सन्नी नामदेव, अनिल सूर्यवंशी गाली गलौच कर रहे थे। उसी समय विकास शर्मा आया और समझाने लगा। तो इन लोगों ने धक्का देकर उसे जमीन में गिरा दिया और   मारपीट करने लगे। उसी समय शेखर नामदेव , ओजस्वी नामदेव और इन्द्रराज सूर्यवंशी आये। पांचों मिलकर विकास शर्मा की पिटाई  करने लगे। जिससे विकास शर्मा वहीं पर बेहोश हो गया। इसके बाद वे  छोड़कर भाग गए ।

- Advertisement -

पढ़ें : महासमुंद नारकोटिक्स सेल ASI विकास शर्मा पर जानलेवा हमला, मौत

इसी दौरान वहां से गुजर रहे  दुर्गेश और आशीष वर्मा   ने उसे उठाया और  एक  कार में बेहोशी हालत में डॉ चोपडा के जैन नर्सिंग होम ले गए। अस्पताल में जाकर भर्ती कराया जहाँ इलाज  के दौरान ASI विकास शर्मा की मौत हो गई।

फोटो सोशल मीडिया

गिरफ्तार आरोपियों  में सन्नी नामदेव, अनिल सूर्यवंशी , शेखर नामदेव , ओजस्वी नामदेव और इन्द्रराज सूर्यवंशी है | इनमें एक परिवार से दो बेटे और उनका पिता तथा दूसरे परिवार से दो सगे भाई शामिल हैं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.