महासमुंद नारकोटिक्स सेल ASI विकास शर्मा पर जानलेवा हमला, मौत

छत्तीसगढ़ के  महासमुंद जिले  के जाबांज पुलिस अफसर एवम वर्तमान में नारकोटिक्स सेल में पदस्थ ASI  विकास शर्मा  पर शनिवार देर रात  उनके ही घर के समीप शराब पी कर गाली गलौज करते कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बुरी  तरह से जख्मी एएसआइ को एक निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया जहाँ उनकी मौत  हो गयी।

0 545

- Advertisement -

महासमुन्द|  छत्तीसगढ़ के  महासमुंद जिले  के जाबांज पुलिस अफसर एवम वर्तमान में नारकोटिक्स सेल में पदस्थ ASI  विकास शर्मा  पर शनिवार देर रात  उनके ही घर के समीप शराब पी कर गाली गलौज करते कुछ अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बुरी  तरह से जख्मी एएसआइ को एक निजी अस्पताल में  भर्ती कराया गया जहाँ उपचार के दौरान उनकी मौत  हो गयी।

मिली जानकारी के अनुसार बीती शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे  वे लोकनिर्माण विभाग कार्यालय के समीप स्थित अपने घर में थे। इस बीच घर के पास ही कुछ अज्ञात लोग शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे।जिन्हें विकास शर्मा रोकने गए थे। इस पर गुस्साए अज्ञात लोगों ने श्री शर्मा पर हमला कर दिया। हमले में वे बुरी तरह घायल होकर लहूलुहान हो गए थे।

सड़क पर उन्हें घायल देख कुछ राहगीरों ने उन्हें स्वयम के साधन से तत्काल समीप के एक निजी नर्सिंग होम पहुचाया। परन्तु रात कोई सवा 11 बजे अस्पताल संचालक डॉ विमल चोपड़ा ने ASI  विकास शर्मा  की उपचार के दौरान निधन हो जाने की घोषणा कर दी।

एसपी विवेक शुक्ला ने बताया 

महासमुंद एसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि कल शनिवार रात साढ़े आठ बजे वे अपने घर के पास टहल रहे थे। तभी कुछ लोग शराब के नशे में आपस में विवाद कर रहे थे। उनका बीचबचाव करते शर्मा गिर पड़े, बेहोशी की हालत में लोगों ने उन्हें पास के ही निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। डाक्टर विमल चोपड़ा ने रात सवा 11 बजे उनके निधन की पुष्टि की।

मूलतः महासमुंद निवासी 41 वर्षीय विकास शर्मा जाबांज पुलिस अफसर थे। छात्र जीवन से ही वे विभिन्न खेलों में रूचि रखते थे,  खासकर बॉक्सिंग में। आरक्षक के रूप में भर्ती हुए श्री शर्मा पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में अच्छे प्रदर्शन से जल्द ही प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हो गए। इसके बाद उन्होंने क्राइम ब्रांच में अपनी सेवाएं दी।

- Advertisement -

श्री शर्मा अपने कार्यो से अपने अफसरों द्वारा  दी गयी जिम्मेदारियों का निर्वहन जबाजी से करते रहे । एक मामले में वे स्वयम एक आरक्षक एवम एक नगर सैनिक के साथ दिल्ली जाकर चिटफंड कंपनी एचबीएन के डायरेक्टर अमरिंदर सिंह को दिल्ली से ही अपने कौशल से पकड़कर लाये थे। जिससे उन्हें तत्कालीन आइजी रायपुर रेंज जीपी सिंह ने विशेष पारितोषिक देकर उन्हें ASI  पद पर पदोन्नति दी ।

इसके बाद उन्हें जिले की बुंदेली पुलिस चौकी का प्रभारी बनाया गया जहां वे अपने बेहतर पुलिसिंग एवम सामाजिक कार्यो से आम लोगो के दिलो में जगह बना ली थी।जिससे पूरे जिले में वे चर्चा में रहे थे।

 स्नैक कैचर के रूप में विख्यात थे

दिवंगत विकास शर्मा जिले में स्नेक केचर के रूप में विख्यात थे।जिले भर में किसी के घर मे घुस आए किसी भी विषैले एवम अन्य सांपो को वे आसानी से पकड़ते थे और उसे जंगल में  छोड़ आते थे। उनकी इस महारत ने उन्हें जिले भर में लोकप्रिय बना दिया था।

 

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस

अपने एक जाबांज अफसर को खोने के बाद अब महासंमुन्द पुलिस घटना में शामिल उन अज्ञात आरोपियो  की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही हत्यारे जिला पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.