छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायकों की कथित स्टिंग, वेब पोर्टल संचालक और संपादक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों के कथित स्टिंग ऑपरेशन, भ्रामक खबरें और अवैध वसूली करने के आरोप में राजधानी की सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर रात जीरो पार्टी नामक वेब पोर्टल के संचालक और संपादक को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी  है।

0 102

- Advertisement -

रायपुर | छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायकों के कथित स्टिंग ऑपरेशन, भ्रामक खबरें और अवैध वसूली करने के आरोप में राजधानी की सिविल लाइन पुलिस ने सोमवार देर रात जीरो पार्टी नामक वेब पोर्टल के संचालक और संपादक को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी  है।

मिली जानकारी के मुताबिक  रविवार देर रात  सिविल लाइन थाने पहुंचकर कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह, विधायक कुलदीप जुनेजा समेत कुछ अन्य कांग्रेस नेताओं ने पोर्टल के संचालक और संपादक दोनों के खिलाफ शिकायत की थी। आरोपी  मधुकर दुबे न्यूज़ पोर्टल जीरो पार्टी का संचालक है  जबकि अवनीश संपादक है।

- Advertisement -

इस  न्यूज़ पोर्टल में  विधायकों के खिलाफ प्रकाशित एक खबर को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। विधायक बृहस्पति सिंह और कुलदीप जुनेजा ने दावा किया कि भ्रामक तथ्यहीन जानकारी न्यूज़ पोर्टल में  अफवाह की तरह फैला रहे हैं और अवैध वसूली की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

सिविल लाइन थाने के प्रभारी सत्य प्रकाश तिवारी ने मिडिया को बताया कि विधायक बृहस्पति सिंह और कुलदीप जुनेजा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मामला कथित स्टिंग ऑपरेशन से जुड़ा है।

गिरफ्तार  संचालक  मधुकर दुबे ने जीरो पार्टी नाम के अपने न्यूज़ पोर्टल में किसी स्टिंग ऑपरेशन की खबर प्रकाशित की थी, जिसमें विधायक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ बात कर रहे थे। इसे ही तथ्यहीन बताते हुए  विधायक बृहस्पति सिंह ने इस मामले में शिकायत की थी|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.