छत्तीसगढ़: चर्चित जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के खैन्दा गांव निवासी चर्चित जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत की खबर है | मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है | पुलिस जाँच कर रही है

0 205
Wp Channel Join Now

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के खैन्दा गांव निवासी चर्चित जुड़वा भाई शिवनाथ और शिवराम की मौत की खबर है | मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है | पुलिस जाँच कर रही है | दोनों की मौत की से गांव में मातम छाया है |

सोशल मीडिया पर पहले इनके जहर खाकर खुदकुशी किये जाने की खबर भी आई इसके बाद इनके कुछ दिनों से बीमार होने के बाद मौत की भी  भी खबर आई है |

बता दें 20 वर्षीय शिवनाथ और शिवराम दोनों जुड़वा भाई का शरीर जन्म से जुड़ा हुआ है। एक जिस्म और दो जान लेकर दोनों भाई हंसी खुशी जीवन बीता रहे थे।दोनों भाईयों के 2 सिर 4 हाथ और 2 पैर थे। इन  दोनों जुडवा भाईयों को देखने देश दुनिया  से लोग आते थे।

इन दोनों भाईयों का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें दोनों भाई स्कूटर लेकर मार्केट निकले, तब देखते ही रह गए। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया था।

 

बहरहाल अब दोनों की मौत की खबर ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।  मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसलिए लवन पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है|

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.