ओडिशा से कद्दू की आड़ में गांजा तस्करी , 78 लाख का गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से पीकप वाहन में कद्दू में छिपाकर करीब 4 क्विंटल गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | जब्त गांजा की कीमत 78 लाख आंकी गई है |

0 49

- Advertisement -

महासमुंद | छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से पीकप वाहन में कद्दू में छिपाकर करीब 4 क्विंटल गांजा तस्करी करते 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है | दोनों आरोपी अंम्बिकापुर सरगुजा निवासी हैं | जब्त गांजा की कीमत 78 लाख आंकी गई है |

छत्तीसगढ  के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से  गांजा का बडा खेप एक महिन्द्रा बोलेरो पीकप वाहन में  महासमुन्द होते हुये छत्तीसगढ में लाने की सूचना में  महासमुन्द पुलिस को मिली थी |

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द,  द्वारा थाना प्रभारी सिघोंडा को त्वरित कार्यावाही करने हेतु निर्देशित किया |महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर भी बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी|

इसी दौरान   सोहेला, बरगड ओडिशा की तरफ से 01 सफेद रंग कि महिन्द्रा बोलेरो पीकप वाहन क्रमांक CG 15 DU 2657 सिघोंडा (महासमुन्द) की ओर आ रही थी।

सूचना अनुसार उक्त   वाहन को ग्राम बटकी, सिघोंडा के पास घेराबंदी कर रोका गया।

वाहन चालक  ने अपन नाम   जय प्रसाद राजवाडे पिता मुकेश राजवाडे   उपरपारा ग्राम भिट्ठीकला थाना अंम्बिकापुर जिला सरगुजा तथा चालक सीट के बगल सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम अरविंद राजवाडे पिता रमेश राम राजवाडे   उपरपारा ग्राम भिट्ठीकला थाना अंम्बिकापुर जिला सरगुजा का होना बताया |

- Advertisement -

सवालों  के  जवाब  में  असमानता पाये  जाने पर   वाहन की तलाशी ली गई।

वाहन के पीछे ट्रॉली में कद्दू (Pumpkin) भरा हुआ था।   कद्दू के नीचे प्लास्टिक बोरीयों में छिपाकर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरा हुआ मिला।

कुल 11 प्लास्टिक बोरीयों में 390 पैकेट प्रत्येक पैकेट में 1-1 किलो ग्राम का कुल 390 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 03 क्विंटल 90 किलो ग्राम गांजा को वाहन सहित जब्त  किया गया।

आरोपियों  के विरूद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

देखें वीडियो

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.