ओडिशा से निकली कार से 5 लाख का गांजा जब्त

छत्तीसगढ़ की महासमुंद  जिले की सिंघोडा  पुलिस  ने ओडिशा से निकली कार से करीब 5 लाख के गांजा जब्त किया है | मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है |

0 193

- Advertisement -

महासमुंद |  छत्तीसगढ़ की महासमुंद  जिले की सिंघोडा  पुलिस  ने ओडिशा से निकली कार से करीब 5 लाख के गांजा जब्त किया है | मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है |

पुलिस के मुताबिक बुधवार   4.01.2022 को थाना प्रभारी सिंघोड़ा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू एवम थाना सिंघोड़ा स्टाफ द्वारा  NH 53 रोड गनियरिपाली  NH 53 में ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी |

इसी दौरान  ओडिशा की ओर से  सफेद रंग का टाटा ज़ेस्ट कार  OD 31 E  4099 आते दिखाई दिया जिसे रोका गया|  जिसके वाहन चालक ने अपना नाम   विकाश मालिक पिता कुशाद्वज मालिक   निवासी खमार थाना मनमुंडा जिला बौद्ध  ओडिशा बताया |

- Advertisement -

बगल की सीट में बैठा व्यक्ति अपना नाम निर्मल बिस्वाल पिता  हेमन्त बिस्वाल    निवासी कुरुमुण्डा थाना मनमुण्डा  बौद्ध ओडिशा का होना बताया |

वाहन  की तलाशी में    डिक्कीमें 24 पैकेट में खाकी रंग सेलोटेप में लिपटा हुआ मादक पदार्थ गांजा पाया गया | जिसे  बिक्री हेतु मध्यप्रदेश ले जाना बताये गया |

इं दोनों के  कब्जे से 1. एक  प्लास्टिक बोरी में 24 पैकेट सेलो टेप से लिपटा हुआ कुल  24 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 480000 रूपये, 2.  परिवहन का वाहन सफेद रंग का  टाटा जेस्ट कार  OD 31 E 4099 कीमती 5,00,000 रूपये, 3. 02 नग  मोबाइल किमती 9000रुपये जुमला 989000 रुपये को जप्त कर आरोपीयो को गिरफतार किया गया  है ।

बता दें ओडिशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा तस्करी के कई मामले महासमुंद जिला पुलिस ने पकडे हैं | तस्कर कई तरह से तस्करी के रास्ते निकालते धरे जा चुके है | ज्यादातर साग-सब्जियों के बीच छिपाकर पकडे गये हैं |

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.